IND vs AUS: इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 126 रनों से हरा दिया। कंगारू बल्लेबाज दूसरी पारी में 100 रन भी नहीं बना पाए। बोलेंड को सबसे आखिर में मोहम्मद शमी ने LBW आउट करके टीम इंडिया को जीत दिला दी। लेकिन उससे पहले स्मिथ को रवींद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड किया था। लेकिन वह बच गए।
क्लीन बोल्ड हो गए थे स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 88 रन था। तभी रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्मिथ के बोल्ड होते ही टीम इंडिया में जश्न दौड़ गया, क्योंकि यह कंगारू टीम का आखिरी विकेट था। लेकिन तभी अंपायर ने इस बॉल को नो बताया। क्योंकि जडेजा ने बॉल क्रीज के आगे डाल दी थी। जिसके बाद स्मिथ को वापस बुला लिया गया।
और पढ़िए – रोहित शर्मा का शतक, रवींद्र जडेजा की वापसी समेत ये रही पहले टेस्ट मैच की 10 बड़ी बातें
हालांकि स्मिथ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और कंगारू बल्लेबाज बोलेंड को मोहम्मद शमी ने आउट करके टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत ने महज तीन दिनों में ही कंगारू टीम को हरा दिया है। इस मैच में भारतीय स्पिनरों का जलवा देखने को मिला। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।
और पढ़िए – ‘ऑस्ट्रेलिया वास्तव में कठिन और मजबूत’….जीत के बाद अश्विन ने दिया ये बड़ा बयान
भारत सीरीज में 1-0 से आगे
भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को महज तीन दिनों में ही हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines