IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरा टेस्ट अब रोमांचक होता जा रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मैच में एक बार फिर टीम इंडिया की वापसी कराई है। उमेश यादव और आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सभी 6 बल्लेबाजों को महज 11 रनों के अंदर आउट कर दिया।
11 रन पर गिर 6 विकेट
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाज़ों को सामने घुटने टेक दिए, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अश्विन और उमेश यादव को खेल ही नहीं पाए। अश्विन-उमेश ने मिलकर महज 11 रनों के अंदर ऑस्ट्रेलिया के सभी 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। उमेश यादव ने तीन और आर अश्विन ने 3 विकेट निकाले। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई, कंगारू टीम ने इंडिया को 88 रनों की लीड दी है।
ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट देखने के लिए क्लिक करिए।
https://twitter.com/ICC/status/1631168260409380865?s=20
बता दें कि आज खेल की शुरुआत होने के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में ऑस्ट्रेलिया का 186 रन पर पांचवां विकेट गिरा था, हैंड्सकॉम्ब 19 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए थे। लेकिन उसके बाद आने जाने का दौर शुरू हो गया जो ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने के बाद ही खत्म हुआ। महज 11 रनों के अंदर कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, एलेक्स कैरी, टॉड मर्फी और नाथन लियोन भी चलते बने। जिससे ऑस्ट्रेलिया की बड़े स्कोर की उम्मीदें खत्म हो गई।
और पढ़िए – IND vs AUS: अब अहमदाबाद टेस्ट में क्या करोगे? रोहित शर्मा ने बताया प्लान…WTC Final को लेकर कही ये बात
अश्विन-उमेश कामयाब
दूसरे दिन की शुरुआत से ही उमेश यादव ने शानदार लय पकड़ी। खास बात यह रही कि स्पिनर के साथ-साथ फॉस्ट बॉलर भी कामयाब रहे। कल रविंद्र जडेजा ने सभी चार विकेट निकाले थे, लेकिन आज सुबह अश्विन और उमेश यादव ने 3-3 विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
24 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
35 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines