Irfan Pathan Questions Team Selection: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. दो मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और टीम इंडिया को दोनों में हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया 2-0 से सीरीज जीत चुका है और सिडनी में होने वाले आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया अपना सम्मान बचाने के लिए उतरेगी. दूसरे मैच में हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्हें लगता है कि कुलदीप यादव को बाहर रखना सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि वो प्लेइंग 11 में रहते, तो शायद नतीजा कुछ और निकलता.
गौतम गंभीर-शुभमन गिल से हुआ बड़ा ब्लंडर!
सोशल मीडिया पर हर कोई टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल कर रहा है. इसी बीच इरफान पठान ने भी कुलदीप को मौका नहीं देने और भारत की बल्लेबाजी के लगातार फेल होने की आलोचना की है. ऐसा लग रहा है, जैसे कुलदीप को टीम में जगह नहीं देकर गंभीर-गिल ने बड़ा ब्लंडर कर दिया है.
इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘कुलदीप यादव इस मैच के लिए जरुरी थे. अगर वो मैच में होते, तो शायद चीजें कुछ और होती लेकिन बल्लेबाजों पर ज्यादा रन बनाने की जिम्मेदारी रहेगी. पावरप्ले में लगातार दो विकेट गंवाना मददगार नहीं रहेगा. कूपर कोनॉली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के फ्यूचर स्टार्स में से एक हैं.’
ये भी पढ़ें:- ‘जगह पक्की नहीं…’, विराट कोहली को मिली चेतावनी, दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद भारतीय कोच ने दिखाया आईना
कुलदीप यादव को बाहर करना क्यों बड़ी गलती?
कुलदीप यादव पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए हैं. वो इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और लगातार विकेट झटक रहे हैं. पिछले 9 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में यादव ने 29 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 में 7 मैच खेले और कुल 17 विकेट झटके. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कुलदीप ने दो मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए. साफ तौर पर कुलदीप अच्छी फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें मौका दिया जाना चाहिए था. वो मिडल ओवरों मे विकेट झटक सकते थे. उन्हें दो सफल टूर्नामेंट/सीरीज के बावजूद बाहर करना जरूर बड़ी गलती साबित हुई है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सिडनी में क्यों संन्यास ले सकते हैं विराट कोहली? ये 5 कारण उड़ा देंगे होश!
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
12 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
12 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines