IND vs AUS: टीम इंडिया कल से इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलने उतरेगी। इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। जिसके लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर भी इंदौर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं। ऐसे में रोहित मैच जीतकर सीरीज तो नाम करना ही चाहेंगे साथ में वह यह रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहेंगे।
45 रन बनाते ही पूरे हो जाएंगे 17 हजार रन
दरअसल, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने से महज 45 रन दूर हैं। यानि अगर रोहित इंदौर टेस्ट में 45 रन बनाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात यह भी हैं कि रोहित जिस फॉर्म में चल रहे हैं उससे 45 रन बनाना उनके लिए मुश्किल नहीं लगता है।
और पढ़िए – फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज ने किया डेब्यू
रोहित का तीनों फॉर्मेट में औसत
रोहित शर्मा ने अब तक वनडे, टेस्ट और टी-20 के अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16955 रन बनाए हैं, जहां टेस्ट में उनका औसत 46.76 का वनडे में 48.91 और 30.82 रहा है।
रोहित ने इस तरह बनाए हैं रन
- वनडे में 9782 रन, 30 शतक, 48 अर्धशतक, 3 दोहरे शतक
- टेस्ट में 3320 रन 9 शतक, 14 अर्धशतक, 1 दोहरा शतक
- टी-20 में 3853 रन, 4 शतक, 29 अर्धशतक
रोहित से बड़ी पारी की उम्मीदें
रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक बनाया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने उपयोगी पारियां खेली थी। ऐसे में फैंस रोहित से तीसरे टेस्ट में भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया दो टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे हैं। जबकि तीसरे टेस्ट में अगर टीम इंडिया जीतती है तो वह टेस्ट में नंबर वन टीम बनने के भी करीब पहुंच जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines