नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट शुरू हो गया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 177 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। हालांकि मैच से पहले नागपुर की पिच को लेकर काफी सवाल उठे। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत पर पिच के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। ये चर्चा पहला टेस्ट शुरू होने के बाद भी गूंजती रही। न केवल मैदान के बाहर बल्कि कमेंट्री बॉक्स में भी इस मुद्दे पर जमकर बहस हो गई।
उतना कठिन भी नहीं जितना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बना दिया
कमेंट्री बॉक्स में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ और भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के बीच बहस सुनी गई। इस बहस की शुरुआत तब हुई जब दिनेश कार्तिक ने कहा- “मुझे लगता है कि भारत टेस्ट मैच में केवल एक बार बल्लेबाजी करेगा।” इस पर मार्क वॉ ने कहा- “हम उस बारे में देखेंगे डीके।” फिर दिनेश कार्तिक ने कहा- “मेरे शब्दों को मार्क कर लें।” इस पर मार्क वॉ ने कहा- “क्या समय हुआ है, तीन बजकर पांच मिनट है। मैं इसे अपनी डायरी में लिखूंगा। यह आसान तो नहीं होगा। दिनेश कार्तिक ने इस पर कहा- “यह उतना कठिन भी नहीं है जितना कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इसे बना दिया है।”
और पढ़िए – ‘वीरू की तरह…,’ रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की बल्लेबाज पर दिया ये बयान
https://twitter.com/ICC/status/1623668199790084100?cxt=HHwWiICwmYHotogtAAAA
भारतीय टेस्ट बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों जितने अच्छे नहीं
फिर मार्क वॉ ने कहा- “मैं बस इतना कह रहा हूं कि जब तक दो पक्ष बल्लेबाजी न कर लें, तब तक किसी पिच का आकलन नहीं करना चाहिए। आइए देखें कि चीजें कैसे सामने आती हैं। यह एक बड़ा सेशन है, ऑस्ट्रेलिया भारत को दूर नहीं जाने देगा। मार्क वॉ ने आगे कहा- भारतीय टेस्ट बल्लेबाज कुछ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों जितने अच्छे नहीं हैं। मैं 60 के औसत वाले दो लोगों को नहीं देख सकता।” दिनेश कार्तिक ने कहा- वैसे भारत में 60 के औसत वाला सिर्फ एक था। इस पर मार्क वॉ ने कहा- “रोहित शर्मा क्लास प्लेयर, विराट कोहली वर्ल्ड क्लास, पुजारा थोर साइड में।”
और पढ़िए – ‘मैं डिजर्व नहीं करता था…,’ मोहम्मद रिजवान ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/ICC/status/1623656822564438019?cxt=HHwWhoC-oeLRsYgtAAAA
किसका है 60 का औसत?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 52 मैचों में 99.94 के औसत के साथ 6996 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों में विनोद कांबली ने 54.20 और सचिन तेंदुलकर ने 53.78 का औसत मेंटेन किया। जबकि मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें तो स्टीव स्मिथ 60.72 और मार्नस लाबुशेन 59.24 का औसत रखते हैं। विराट कोहली के पास 48.90 का औसत है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines