IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. जिसका तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को 1:45 बजे दोपहर से होबार्ट में खेला जाएगा. दूसरे मैच में टीम इंडिया की हार से अब सीरीज रोमांचक हो गया है. मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच से धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. होबार्ट में खेले जाने वाले इस मुकाबले में क्या बारिश खलल डाल सकती है? ये सवाल फिलहाल सभी फैंस को बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है.
कैसा रहेगा होबार्ट में मौसम?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरीव ओवल होबार्ट में खेला जाएगा. 2 नवंबर को यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहने वाला है. बारिश होने का चांस सिर्फ 10 प्रतिशत ही नजर आ रहा है. वहीं हवा की स्पीड 19 km/h की रहने वाली है. इस दौरान ह्यूमिडिटी 45 प्रतिशत होने वाली है. जबकि तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
ऐसे में तीसरे टी20 मैच के दौरान मौसम ठंडा नहीं रहेगा. ऐसे में स्पिनरों के लिए थोड़ी बहुत मदद पिच पर हो सकती है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के पास इस मैदान पर धमाकेदार वापसी करने का मौका है. आसमान साफ रहने के कारण स्विंग गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. जिसके कारण भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होगा. इस विकेट पर रनों की बारिश भी देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कब और कहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट टी20 मैच? प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, सीन एबॉट.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बारे में आया IPL चीफ का बड़ा बयान, क्या जल्द ही टीम इंडिया में आएंगे नजर?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines