हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: फाइनल में 'विराट' रिकॉर्ड बना गए कोहली, सचिन तेंदुलकर के एक और Record के करीब

IND vs AUS Virat Kohli World Cup 2023: विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs AUS Final Virat Kohli Second Most Runs in ODI World Cup

IND vs AUS, Virat Kohli Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय का बल्लेबाजी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एक बार फिर से विराट कोहली ने पारी को संभाला और 54 रनों का महत्वपूर्ण स्कोर बनाया। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना 9वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। जबकि इस वर्ल्ड कप में यह उनका छठा पचासा था। विराट इस टूर्नामेंट में जहां सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं,वहीं अब एक और रिकॉर्ड उनके निशाने पर आ गया है।

सचिन के करीब पहुंचे विराट

विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 765 रन कुल इस टूर्नामेंट में बनाए। यह किसी एक वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी का टॉप स्कोर है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने इसी वर्ल्ड कप में 50 वनडे शतक पूरे करते हुए भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब फाइनल मुकाबले में 54 रनों की पारी खेलकर विराट सचिन के एक और रिकॉर्ड के करीब आ गए हैं। दरअसल विराट कोहली अब वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास के दूसरे टॉप स्कोरर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, खास रिकॉर्ड बनाकर बन गए नंबर वन बल्लेबाज

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  1. सचिन तेंदुलकर- 2278 रन
  2. विराट कोहली- 1795 रन
  3. रिकी पोंटिंग- 1743 रन
  4. रोहित शर्मा- 1575 रन
  5. कुमार संगकारा- 1532 रन

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट कोहली को फाइनल से पहले मिला स्पेशल गिफ्ट, सचिन तेंदुलकर ने किंग को दिया आशीर्वाद

वर्ल्ड कप 2023 में विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 मैचों की 11 पारियों में 765 रन बनाए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में यह रन 95.6 की औसत और 90.3 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 अर्धशतक और तीन शतक लगाए। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 68 चौके और 9 छक्के दर्ज हुए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola