IND vs AUS Final: भारतीय टीम 19 नवंबर रविवार के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच के लिए कई अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें फाइनल मुकाबला ना देखने की सलाह मिली है और साथ ही उनका इस दिन Sann Francisco का टिकट भी बुक कर दिया गया है।
फाइनल नहीं देखने की मिली सलाह
दरअसल बिग बी ने 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल के दिन एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मैं जब भी मैच देखता हूं तो हम हार जाते हैं। फिर क्या फाइनल से पहले उनके इस ट्वीट पर एक के बाद एक मीम्स और कमेंट वायरल होने लगे। इस पर भारतपीडिया नाम के एक यूजर ने तो तब हद कर दी, जब उसने लिखा कि बिग बी फाइनल मैच देखने से बचें। इतना ही नहीं इस यूजर ने एक टिकट की भी कॉपी डाली। यह टिकट था San Francisco का। इसके जरिए उन्हें सलाह मिली कि, वह फाइनल मैच देखने से बचें।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ’12-13 खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार,’ फाइनल से पहले रोहित शर्मा का Playing 11 पर बड़ा बयान
इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने ऐसे भी मीम्स शेयर किए जिसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म की एक तस्वीर थी जिसमें उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई थी। एक यूजर ने यह भी लिखा कि, बच्चन जी आप फाइनल के दिन आखों पर खीरे रखकर बेसमेंट में चले जाना। फिर रात को जब पटाखों की आवाज आए तभी बाहर आना। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 2007 में भी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि, ‘मैं आमतौर पर टेंस मैच नहीं देखता। मैं जब भी देखता हूं तो भारत हार जाता है ऐसी मेरी धारणा है। इसलिए मैं फैसला आने के बाद ही देखता हूं।’
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रिजर्व डे से DRS और नो बॉल तक, फाइनल मुकाबले के ये नियम जानना बेहद जरूरी
अहमदाबाद में लगेगा सितारों का जमावड़ा
12 साल बाद फिर से भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होने जा रहा है। इस बार भी खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया मौजूद होगी। ऐसे में अहमदाबाद का स्टेडियम रविवार के दिन सितारों से सजा होगा। इस मुकाबले को देखने कई राज्यों के सीएम, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, नीता अंबानी समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। कई फिल्मी हस्तियां भी इस मैच को देखने पहुंच सकती हैं। अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, बिग बी फाइनल के लिए जाने या ना जाने का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines