David Warner Photo with Security Staff: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। वर्ल्ड कप से पहले दोनों देशों के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को डेविड वार्नर ने भारत आने की खुशी साझा की। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी के साथ एक सेल्फी क्लिक की। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें वनडे विश्व कप 2023 से पहले भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम मोहाली जाने से पहले दिल्ली पहुंची। वॉर्नर ने कहा- भारत आने पर स्वागत हमेशा अच्छा होता है। हमारी हमेशा अच्छी तरह से देखभाल की जाती है। बहुत – बहुत धन्यवाद।
वार्नर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीते थे, लेकिन मेजबान टीम इसके बाद सभी मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम में जहां सभी सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं तो वहीं टीम इंडिया ने पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को आराम देने का फैसला किया है।
तीनों खिलाड़ी तीसरे वनडे में वापसी करेंगे। केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। रविचंद्रन अश्विन भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2022 में वनडे खेला था। दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में और तीसरा और आखिरी वनडे 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 min agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
53 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines