David Warner Right Hand Batting LBW Ravichandran Ashwin: क्रिकेट के मैदान से आने वाले दिलचस्प नजारे फैंस में रोमांच भर देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने रविवार को इंदौर में कुछ ऐसा किया कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की हंसी छूट गई। दरअसल, वॉर्नर लेफ्ट के बजाय राइट हैंड से बल्लेबाजी करते नजर आए। हालांकि उन्हें इस तरह की गई बल्लेबाजी भारी पड़ गई। जिसके चलते वे आउट हो गए।
हंसते नजर आए पैट कमिंस
बारिश के बाद टार्गेट को जब 317 रनों का किया गया तो डेविड वॉर्नर के सामने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खड़े थे। अश्विन जैसे ही पहली गेंद डालने आए। वॉर्नर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख अश्विन चौंक गए। हालांकि जब उन्होंने पहली गेंद डाली तो वॉर्नर ने एक रन लेकर लाबुशेन को स्ट्राइक दे दी।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम
इसके बाद लाबुशेन ने दूसरी पर एक रन लेकर एक बार फिर वॉर्नर को अश्विन के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद जैसे ही अश्विन ने तीसरी गेंद डाली तो वॉर्नर ने इस पर दाएं हाथ से ही स्वीप मारकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर करारा चौका ठोक डाला। ये नजारा देख प्लेयर्स स्टेंड्स में बैठे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस खिलखिलाकर हंसने लगे।
भारी पड़ी चतुराई
हालांकि अश्विन के सामने वॉर्नर की ये चतुराई 15वें ओवर में भारी पड़ गई। वे इसी अंदाज में पहली गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर चौका ठोकना चाह रहे थे, लेकिन चूके और बॉल पैर से जा टकराई। अश्विन की अपील पर अंपायर ने आउट करार दे दिया। बाद में रीप्ले में देखा गया कि बॉल बल्ले को छूते हुए निकली थी। हालांकि वॉर्नर ने भी डीआरएस नहीं लिया। वे जाते-जाते अंपायर की ओर देखते हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
22 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
50 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines