Commentator Cried For Rohit-Virat: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है. तीसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली. दोनों नाबाद रहे और टीम इंडिया को आखिरी मुकाबले में जीत दिला दी. रोहित और विराट अपने करियर के आखिरी कुछ सालों में हैं. ये माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दोनों संभावित तौर पर आखिरी बार खेलते हुए नजर आए हैं. कमेंट्री से जुड़ा एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां रोहित-विराट को ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार देखकर एक कमेंटेटर रोने लगे.
रोहित-विराट को ‘आखिरी’ बार देख रोया कमेंटेटर
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तीसरे वनडे में 168 रन की पार्टनरशिप हुई. दोनों सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आते हैं और सीरीज के आखिरी मैच में उनका प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा. रोहित शर्मा ने नाबाद 121 और विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए. अब एक वीडियो सेन क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जहां एक कमेंटेटर विराट-रोहित को आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए देखकर रो पड़े. वो अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाए.
आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- रणजी इतिहास का सबसे छोटा मैच, सिर्फ इतने ओवर में आया गया नतीजा
रोहित-विराट की मैदान पर वापसी कब?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को अब दोबारा देखने के लिए फैंस को लगभग एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा. साउथ अफ्रीका, भारत का दौरा करने वाली है और दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन होगा. 30 नवंबर 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में वनडे मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले द्वारा दोनों दिग्गजों की मैदान पर वापसी हो सकती है.
भारत vs साउथ अफ्रीका, वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | जगह | टीमें |
| पहला ODI | 30 नवंबर 2025 | रांची | भारत vs दक्षिण अफ्रीका |
| दूसरा ODI | 3 दिसंबर 2025 | रायपुर | भारत vs दक्षिण अफ्रीका |
| तीसरा ODI | 6 दिसंबर 2025 | विशाखापत्तनम | भारत vs दक्षिण अफ्रीका |
ये भी पढ़ें:- World Cup 2025: भारत-बांग्लादेश का मुकाबला बारिश के कारण रद्द, पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines