AUS Changes Squad vs Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. अब सिडनी में तीसरे वनडे मुकाबले का आयोजन किया जाने वाला है. इसके पहले स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. अगले वनडे के लिए दो नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो गई है, वहीं मैच विनर खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन का पत्ता कट चुका है. इसके अलावा टी20 टीम में भी बड़े बदलाव हुए हैं और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो चुकी है.
सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदली टीम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि भारत के खिलाफ चल रही वनडे और टी20 सीरीज के स्क्वाड में कुछ बदलाव हो रहे हैं. मार्नस लाबुशेन को दो मैचों के बाद वनडे स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह अब टीम में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को जगह दे दी गई है. सिडनी में होने वाले वनडे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया का ये बदलाव एकदम हैरान करने वाला है.
ऑस्ट्रेलिया का तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन, जैक एडवर्ड्स
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: लगातार दो 0 के बाद विराट कोहली के करियर का होगा ‘दुखद’ अंत? दिग्गज ने दिया जवाब
टी20 टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी
ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण एक्शन से दूर थे और अब टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में उनकी वापसी होगी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले और दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए टीम का ऐलान कर दिया था. अब बचे हुए तीन मैचों के लिए भी स्क्वाड सामने आ गया है. ग्लेन मैक्सवेल तीसरे टी20 से उपलब्ध हो जाएंगे. इसके अलावा बेन ड्वार्शिस चौथे और पांचवें मैच के लिए चुने गए हैं. जोश फिलिप को सभी टी20 मैचों के लिए टीम में जगह मिल गई है, वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती दो मुकाबलों के बाद आराम करेंगे.
टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल (3-5 टी20 के लिए), बेन ड्वार्शिस (4-5 टी20 के लिए), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (शुरुआती 2 मैचों के लिए), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, माहली बियर्डमैन (3-5 टी20 के लिए), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, सीन एबॉट (शुरुआती 3 मैचों के लिए)
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: शुभमन गिल की इन 3 गलतियों से हारी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे उठाया फायदा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines