IND vs AUS: मिचेल मार्श की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलियन टीम ने टी20 फॉर्मेट की तैयारी शुरू कर दी है. टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा में होगी. टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. एडम जंपा पारिवारिक कारणों से सीरीज के बाहर हो गए हैं. जिसके कारण टीम में भारतीय मूल के तनवीर संघा की एंट्री हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज भी हराने का मास्टरप्लान बना लिया है.
भारतीय मूल के तनवीर संघा को मिला टीम में मौका
अक्टूबर 29 से कैनबरा में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में तनवीर संघा की एंट्री हो गई है. तनवीर संघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं. वनडे में संघा ने 100 की औसत से 2 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं टी20आई फॉर्मेट में 24.90 की औसत से 10 विकेट झटके हैं. इस दौरान तनवीर की इकॉनमी रेट 8.89 की रही है. 7 टी20 मैचों में से 5 तो तनवीर ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं. संघा ने अपना आखिरी टी20 मैच भी भारत के खिलाफ खेला था. जिसमें उन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर रिंकू सिंह का विकेट हासिल किया था. संघा फिलहाल घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम में अब वापसी हुई है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को कैनबरा टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
संघा को मिला है एक और बड़ा मौका
ऑस्ट्रेलिया की टीम में इस समय 2 स्पिनर ही नजर आ रहे हैं. तनवीर संघा के अलावा टीम में मैथ्यू कुहनेमन नजर आ रहे हैं. ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. संघा ने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर अब तक खुद को साबित नहीं किया है. ऐसे में उनके पास ये बहुत बड़ा मौका रहने वाला है. 23 वर्षीय होने के कारण तनवीर के पास अच्छा मौका है. अगर वो भारत के खिलाफ कमाल करते हैं, तो उनकी जगह टी20 टीम में पक्की हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम भी एडम जंपा का लंबे समय से विकल्प तलाश रही है.
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस इंजरी के कारण पहले एशेज टेस्ट से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines