IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद (ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (border gavaskar trophy) के चौथे टेस्ट में टॉस के बाद टीम इंडिया (Team India) की जीत का अजब संयोग बनता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने एक फैसले से यह उम्मीद बनी है।
टॉस हारने पर बना संयोग
दरअसल, कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है, खास बात यह है कि मैच में टॉस हारते ही टीम इंडिया के साथ एक सुखद संयोग बन गया है। क्योंकि इस मैदान पर अब तक टीम इंडिया ने फरवरी-मार्च 2021 के बाद से दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें दोनों ही मैचों में टीम इंडिया टॉस हारी थी, ये दोनों टेस्ट टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे, जहां इंग्लैंड ने टॉस हारकर स्टीव स्मिथ की तरह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जहां दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘बाप रे’…शमी की आग उगलती गेंद पर चित हुए Handscomb, 10 फीट दूर जा गिरा स्टंप, देखें
https://twitter.com/BCCI/status/1633788193861681153?s=20
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, यानि भारत के साथ अहमदाबाद में लगातार तीसरा ऐसा संयोग बना है, जब विरोधी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यही वजह है कि अब उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर सकती है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘मैं अपना विकेट नहीं’…शतकवीर Khawaja ने अहमदाबाद पिच पर दिया ये बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 255 रन
हालांकि अब तक स्टीव स्मिथ का फैसला सही नजर आया है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने अब तक संभलकर बल्लेबाजी की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 255 रन है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 109 और कैमरून ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी को 2 और आर अश्विन रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला है।
खास बात यह है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को मैच में शानदार खेल दिखाना होगा। फिलहाल तीन मैचों में दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines