IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया है। टीम में लंबे समय से फ्लॉप रहने वाले केएल राहुल को भी जगह दी गई है। टीम में राहुल को जगह मिलने से पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं।
दिल्ली टेस्ट में मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ओवरसीज मैचों में उनके बेहतर रिकॉर्ड का हवाला दिया था। साथ ही राहुल को सपोर्ट करने की बात कही थी, लेकिन अब वेंकटेश प्रसाद ने राहुल के खिलाफ सबूतों के साथ मोर्चा खोला है और उनसे सिलेक्शन को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।
और पढ़िए –IND W vs IRE W: रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो
वेंकटेश प्रसाद एक ट्वीट में लिखा कि ‘ये राय है कि केएल राहुल का विदेशों में टेस्ट रिकॉर्ड काफी अच्छा है लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। उनका औसत 56 पारियों में 30 का है। उन्होंने विदेशों में 6 शतक लगाए हैं, लेकिन इसके अलावा कई लो-स्कोर भी उनके रहे हैं और इसी वजह से उनका औसत 30 का है। अन्य खिलाड़ियों के औसत पर आइए नजर डालते हैं।’
वेंकटेश प्रसाद ने रहाणे के आंकड़े बताए बेहतर
अजिंक्य रहाणे को लेकर किए ट्वीट में वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, …और अगर विदेशी प्रदर्शन एक मानदंड है, तो फॉर्म से बाहर होने के बावजूद और टीम से बाहर किए जाने से पहले अजिंक्य रहाणे का विदेश में 50 टेस्ट मैच में 40 से अधिक का औसत है, जो सर्वश्रेष्ठ विदेशी टेस्ट रिकॉर्ड है। यह तब है जब आउट ऑफ फॉर्म थे और उन्हें बाहर कर दिया गया था।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘दिल्ली जैसी पिचों पर…,’ राहुल द्रविड़ ने KL Rahul पर तोड़ी चुप्पी
‘इंदौर में अच्छा प्रदर्शन करके मुंह बंद कराएं राहुल’
रहाणे के अलावा वेंकटेश प्रसाद ने शिखर धवन का नाम भी लिखते हुए कहा कि शिखर धवन का हालिया ओपनर्स में सबसे बेस्ट ओवरसीज एवरेज रहा है, वहीं घरेलू मैचों में भी उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। केएल राहुल को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने यह तक लिखा कि राहुल अब इंदौर में प्रदर्शन कर मेरे जैसे आलोचकों का मुंह बंद कराएं या फिर काउंटी जाकर खेलें।
वेंकटेश प्रसाद बोले- राहुल को काउंटी खेलना चाहिए
वेंकटेश प्रसाद ने अपने एक दूसरे ट्वीट में केएल राहुल को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल को काउंटी क्रिकेट में रन बनाने और अपनी जगह वापस हासिल करने की जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे पुजारा ने किया था, जब उन्हें बाहर कर दिया गया था। देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना और फॉर्म में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करना सबसे अच्छा जवाब होगा, लेकिन क्या आईपीएल को छोड़ना संभव होगा?
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
30 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines