IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का पहला दिन स्पिनर्स के नाम रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस पिच पर शुरुआत से ही कंगारू स्पिनर्स हावी रहे। इंदौर की पिच स्पिनर्स पर इस तरह मेहरबान रही कि पहले दिन गिरे कुल 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए, 1 रन आउट हुआ।
इंदौर में ख्वाजा ने बनाए 60 रन, भारतीय बल्लेबाज फेल
एक तरफ जहां इंदौर की पिच पर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इसी पिच पर खेलते हुए सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। हालांकि वह गैरजरूरी स्वीप शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने और अपना विकेट गंवा बैठे।
और पढ़िए – इंग्लैंड के ‘योद्धा’ ने ठोक डाली सेंचुरी, विकेटों के पतझड़ में टीम को दिलाई शानदार जीत
मैच के बाद ख्वाजा ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
60 रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा ने मैच के बाद कहा कि ‘मुझे यकी नहीं हो रहा कि मैं इस पिच पर अपनी योजना के अनुसार खेल पाया। मैने स्कोर करने का प्रयास किया। जब स्कोरिंग का अवसर मिला तो शॉट्स खेले और अच्छी गेंदों को सम्मान दिया। मार्नस के साथ साझेदारी करना अच्छा था। ऐसा लगा कि नई गेंद के साथ बल्लेबाजी करना सबसे कठिन समय था।
इंदौर पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं- ख्वाजा
इंदौर की पिच को लेकर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि ‘यह आसान विकेट नहीं है। यह पिच सुबह और दोपहर में स्पिन कर रही थी। जिससे साफ पता चलता है कि ये स्पिन के अनुकूल विकेट है। हालांकि इसके बेहतर होने की उम्मीद है। इस बारे में कल हम और जान पाएंगे।’
स्वीप शॉट को लेकर क्या बोले ख्वाजा?
स्वीप शॉट को लेकर ख्वाजा ने अपना प्लान बताते हुए कहा कि ‘मैं ज्यादातर लेंथ बॉल पर स्वीप करता हूं। मैन आज रुक-रुक कर स्वीप का इस्तेमाल किया।’ आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा रवींद्र जडेजा के खिलाफ स्वीप शॉट खेलते हुए मिड विकेट एरिया में शुभमन गिल को कैच देकर आउट हुए हैं।
इंदौर में स्पिनर्स का जलवा रहा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है। पहले दिन इंदौर की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा दिखा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने 109 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन 3 मैथ्यू कुहुमैन ने 5 विकेट लिए और 1 विके टॉड मर्फी ने झटका।
जडेजा ने चटकाए 4 विकेट
टीम इंडिया को पहली पारी में 109 रन पर आलआउट करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल होने तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के पास 47 रनों की लीड हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के चारों विकेट भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चटकाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines