IND vs AUS: पहले दो टेस्ट में पैट कमिंस जो नहीं कर पाए तीसरे टेस्ट में वह स्टीव स्मिथ ने करके दिखाया। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर टीम इंडिया को उसके घर में टेस्ट मैच हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्मिथ के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। 2010 के बाद घर में इंडिया को दो टेस्ट हराने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम था.
स्मिथ की कप्तानी में जीते दो टेस्ट
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2010 के बाद टीम इंडिया को उसके घर में दो टेस्ट हराए हैं। 2017 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में हुए टेस्ट मैच में बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद अब इंदौर में स्टीव स्मिथ की ही कप्तानी में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट जीतने में कामयाब हुई है। ऐसे में देखा जाए तो फिलहाल के वक्त में वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान माने जा रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान
10 साल में भारत को 3 बार मिली हार
पिछले 10 सालों में टीम इंडिया को घर में केवल 3 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की ऐसी टीम रही जो भारत को उसके घर में हरा पाई। इससे पहले 2012 में एलेस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने मुंबई और कोलकाता टेस्ट में भारत को हराया था।
- 2017 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली (कप्तान स्टीव स्मिथ)
- 2021 में इंग्लैंड के हाथों हार मिली (कप्तान जो रूट)
- 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली (कप्तान स्टीव स्मिथ)
और पढ़िए – विराट कोहली से थी शादी करने की चाहत, इस महिला क्रिकेटर ने सगाई करके सबको चौंकाया, रह जाएंगे हैरान
इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे
भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंदौर टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन टीम इंडिया अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे बनी हुई है। ऐसे में अब विश्व टेस्ट चैपियनशिप और सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम को 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाला चौथा टेस्ट जीतना ही होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
9 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
10 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines