IND vs AUS: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. जहां पर उन्होंने बल्ले के साथ अहम भूमिका निभाई है. इसी दौरे पर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज का बहुत बड़ा फायदा कराया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कि कैसे हिटमैन ने उनका बड़ा फायदा कराया है?
रोहित शर्मा ने एडम गिलक्रिस्ट का कराया फायदा
एडिलेड मैच के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने सुपरस्टार रोहित शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट किया. ये सोशल मीडिया का पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद एडम गिलक्रिस्ट का बहुत बड़ा फायदा हो गया. जिसके बारे में गिलक्रिस्ट ने खुद सोशल मीडिया पर कहा, ‘इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर डालने के बाद मेरे फॉलोअर्स की संख्या 24,000 बढ़ गई.’ पूर्व भारतीय कप्तान रोहित की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उनके फैंस ने भी गिलक्रिस्ट को फॉलो किया. रोहित की एक तस्वीर गिलक्रिस्ट के बहुत ज्यादा काम आ गई. गिलक्रिस्ट के अब इंस्टाग्राम पर 833K फॉलोअर्स हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: बीच मैच में आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
कमबैक सीरीज में भी चमके रोहित शर्मा
लगभग 7 महीने के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया. एडिलेड में रोहित ने 73 रनों की शानदार पारी खेलकर कमबैक किया. अब सिडनी में रोहित बड़ी पारी खेलकर अपनी वापसी को और धमाकेदार बनाना चाहेंगे. इसके साथ ही वो एक बार फिर से टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बाद घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ इंजर्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines