IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल चेन्नई में होगा। इंडिया पहला और ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही है। ऐसे में तीसरे वनडे निर्णायक हैं क्योंकि इसी से सीरीज के विजेता का फैसला होगा। वहीं इस मैच में मोहम्मद शमी एक दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
शमी तोड़ सकते हैं जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड
तीसरे वनडे में अगर मोहम्मद शमी दो विकेट निकालते हैं तो वह टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, इसके लिए उन्हें केवल 2 ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को आउट करना होगा। अगर शमी ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वह जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
और पढ़िए –‘मैं टी20 टीम का कप्तान बनना चाहता था’….SA के धाकड़ खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे सफल गेंदबाज बन जाएंगे
दरअसल, जवागल श्रीनाथ इंडिया की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। श्रीनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। श्रीनाथ के पीछे मोहम्मद शमी हैं। शमी ने 21 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 विकेट लिए हैं। ऐसे में अगर शमी दो और विकेट निकालते हैं तो वह श्रीनाथ की जगह ले लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।
कपिल देव सबसे सफल गेंदबाज
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज वनडे में कपिल देव रहे हैं। कपिल देव ने सबसे ज्यादा 45 विकेट लिए हैं। जबकि उनके बाद टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर का नंबर आता है जिन्होंने कंगारूओं के खिलाफ 36 विकेट लिए हैं।
और पढ़िए –World Cup 2023: क्या भारत में विश्व कप जीतेगी पाकिस्तानी टीम ? जानें पूर्व कप्तान वसीम अकरम का जवाब
फॉर्म में हैं शमी
खास बात यह है कि मोहम्मद शमी फिलहाल शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। जबकि टेस्ट सीरीज में भी शमी ने शानदार बॉलिंग की थी। हालांकि शमी को दूसरे वनडे में एक भी विकेट नहीं मिला था, हालांकि वह लो स्कोरिंग मैच था। लेकिन अगर शमी अगर तीसरे वनडे में 2 विकेट निकालते हैं तो वह जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines