IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ और एडिलेड वनडे मैच में फेल होने के बाद हर्षित राणा को बाहर करने की मांग उठने लगी थी. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के इस फैसले को भी फैंस ने निशाने पर लिया था. इन आलोचकों को करारा जवाब देते हुए हर्षित राणा ने सिडनी वनडे मैच में 4 विकेट अपने नाम किया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद राणा के कोच ने बड़ा खुलासा किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को बड़ी वार्निंग दी थी.
गौतम गंभीर ने दी थी हर्षित राणा को वार्निंग
पहले दोनों मैच के बाद गौतम गंभीर तेज गेंदबाज हर्षित राणा के प्रदर्शन से खुश नहीं थे. जिसके कारण ही सिडनी वनडे मैच से पहले उन्होंने राणा से बात की. जिसके बारे में बात करते हुए हर्षित के कोच श्रवण कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि वो अपने प्रदर्शन से बाहरी शोर को बंद करना चाहते हैं. मैंने बस कहा, ‘खुद पर भरोसा रखो.’ मुझे पता है कि कुछ क्रिकेटर कहते हैं कि वो गंभीर के करीब हैं, लेकिन गंभीर प्रतिभा को पहचानना जानते हैं और उनका समर्थन करते हैं. उन्होंने कई क्रिकेटरों का समर्थन किया है और उन्होंने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने हर्षित को बुरी तरह डांटा भी था. उन्होंने उससे सीधे कहा था, ‘परफ़ॉर्म करो, वरना बाहर बिठा दूँगा.’ वो चाहे जो भी हो, सबको साफ संदेश देते हैं.’
ये भी पढ़ें: रो-को के भविष्य पर कप्तान शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं?
के श्रीकांत के बयान पर भी कोच ने दिया जवाब
विश्व कप विजेता खिलाड़ी के श्रीकांत ने हर्षित राणा पर भी सवाल खड़ा किया था. राणा के बचपन के कोच श्रवण कुमार ने उनको जवाब देते हुए कहा, ‘पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इस बच्चे का मामला उठाया. रिटायरमेंट के बाद, क्रिकेटरों ने कमाई के लिए अपने यूट्यूब चैनल शुरू किए हैं, लेकिन कृपया किसी भी ऐसे बच्चे की जांच-पड़ताल न करें जिसने अभी-अभी शुरुआत की है. उन्हें मार्गदर्शन देने, डांटने का अधिकार है, लेकिन कृपया अपने यूट्यूब चैनल की दृश्यता के लिए कुछ न कहें.’
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को जीत के बाद लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी लगभग 3 हफ्ते के लिए हुआ क्रिकेट से दूर
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines