IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत की हालांकि बाद में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने अब तक तीन विकेट झटक लिए हैं जिसमें से टॉड मर्फी का विकेट बेहतरीन था।
रवींद्र जडेजा ने टॉड मर्फी को किया क्लीन बोल्ड
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने जब से वापसी की है तभी से वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मैच में भी उन्होंने पहले उस्मान ख्वाजा का विकेट लिए वहीं बाद में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 68वें ओवर में पहले पैट कमिंस को आउट किया।
कमिंस के विकेट के बाद टॉड मर्फी बल्लेबाजी करने उतरे। मर्फी को पहले जडेजा ने तीन गेंदों पर परेशान किया जिसके परिणाम स्वरुप मर्फी चौथी गेंद पर शॉट मारने गए लेकिन जडेजा ने चालाकी से गेंद फेंकी जो कि टप्पा पड़ते ही टर्न खा गई और सीधे स्टंप में घुस गई।
और पढ़िए –IND vs AUS: Mohammed Shami ने Nathan Lyon को दिया गच्चा, मारा खतरनाक क्लीन बोल्ड, VIDEO
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines