IND vs AUS 2nd T20I Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. कैनबरा के मैदान पर टीम इंडिया 9.4 ओवर के खेल के बाद काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़कर रख दिया.
सीरीज का पहला गेम तो बारिश ने बर्बाद कर दिया अब हर किसी की निगाहें दूसरे टी-20 मुकाबले पर टिकी हैं. फैन्स को यह डर सता रहा है कि कहीं कैनबरा की तरह ही मेलबर्न में भी इंद्र देव मैच का मजा किरकिरा ना कर दें. आइए आपको बताते हैं दूसरे टी-20 मैच में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज.
दूसरे टी-20 में कैसा रहेगा मौसम?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है. मेलबर्न में मैच के दिन पूरे समय बादल छाए रहने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश होने के चांस काफी कम हैं. यानी कैनबरा की तरह मेलबर्न में कम से कम फैन्स को मायूस होकर घर लौटना नहीं पड़ेगा.
बारिश की वजह से दूसरे टी-20 मैच का मजा किरकिरा नहीं होगा. कैनबरा में बारिश के चलते पहली बार खेल रुका, तो मैच को 18-18 ओवर का कर दिया गया. हालांकि, चंद ओवरों के खेल के बाद ही फिर से बारिश का आगमन हो गया और उसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से आई बुरी खबर, लाइफ सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ा रहा क्रिकेटर
फॉर्म में लौटे गिल-सूर्या
मैच रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में दो बड़े पॉजिटिव रहे. वनडे सीरीज में रनों के लिए तरसते हुए नजर आए शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में दिखाई दिए. गिल ने महज 20 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.
वहीं, सूर्या ने भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया और उन्होंने 24 गेंदों पर 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान सूर्यकुमार ने 3 चौके और 2 सिक्स जमाए. हालांकि, अभिषेक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए.
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
47 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines