IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। वह पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। पहले वनडे मैच की तरह स्टार्क ने सूर्या को दूसरे वनडे में भी पहली ही गेंद पर LBW कर दिया। आउट होने के बाद सूर्या बेहद निराश होकर लौटे। सूर्या के रूप में भारत को इस मुकाबले में तीसरा बड़ा झटका लगा है।
इस तरह आउट हुए सूर्यकुमार यादव
दरअसल, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रोहित शर्मा का शिकार किया। फिर अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार को आउट कर दिया। स्टार्क की चौथी गेंद पड़कर अंदर आई, जिस पर सूर्या चारों खाने चित हो गए। जब अपील हुई तो अंपायर ने अपनी अंगुली खड़ी कर दी। इस तरह सूर्या को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘मजा आ रहा है’….ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले मार्श और हेड ने मैच के बाद दिया ये बयान
सूर्यकुमार यादव का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 9 ओवर का खेल होने तक 4 विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 22 जबकि हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13, गिल 0, सूर्यकुमार यादव 0 और केएल राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह चारों विकेट स्टार्क ने चटकाए हैं।
https://twitter.com/BooksAndCricket/status/1637372693472505857?s=20
और पढ़िए – IND vs AUS: टॉप ऑर्डर फ्लॉप, सूर्या का बल्ला खामोश…ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 कारण…
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines