IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने एक रोचक प्लेइंग 11 का ऐलान किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। सुनील ने सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का डेब्यू तो कराया है लेकिन टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर में से एक चेतेश्वर पुजारा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
रोहित और गिल करेंगे ओपनिंग, पुजारा की जगह ये खिलाड़ी बनेगा नंबर 3
पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी ने पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का ऐलान ट्वीट के माध्यम से किया। जिसमें उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल जो कि शानदार फॉर्म में चल रहे हैं उन्हें ओपनिंग कराई है। वहीं तीसरे नंबर का नाम बेहद हैरान कर देने वाला है। दरअसल उन्होंने तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को रखा है और चेतेश्नर पुजारा को बाहर रख दिया है। वही चौथे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी गई है।
और पढ़िए – जब अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया था कहर, BCCI ने शेयर किया video
पांचवे नंबर पर खेलेंगे केएल राहुल, केएस भरत करेंगे डेब्यू
सुनील जोशी ने अपनी टीम में चोटिल चल रहे श्रेयस अय्यर की पोजिशन पर केएल राहुल को जगह दी है। वहीं इसके बाद विकेटकीपर के रुप में केएस भरत को शामिल किया है। ऑलराउंडर्स में अश्विन और जडेजा को शामिल किया है। इसके अलावा गेंदबाजी में कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और सिराज को उन्होंने जगह दी है। इस टीम के सामने आने के बाद ही लोग ट्विटर पर उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं और पुजारा को बाहर रखने के पीछे की वजह पूछ रहे हैं।
Team India predicted playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल, केएस भरत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
https://twitter.com/SunilJoshi_Spin/status/1622754012796973056
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्कवॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – IND vs AUS: जब रोहित शर्मा को लगी थी नाथन लायन की गेंद, हिटमैन ने मारा था जोरदार छक्का, देखें VIDEO
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines