IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जो भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया के लिए जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने कमाल किया और 8 बल्लेबाजों का शिकार कर डाला।
अश्विन ने किया बोलेंड का शिकार
अश्विन ने एलेक्स कैरी, पैट कमिंस और स्कोट बोलेंड को आउट किया। जिस गेंद पर बोलेंड आउट हुए वो बेहद खतरनाक थी, जिस पर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। ये विकेट लेकर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को आल आउट किया। बोलेंड ने 8 गेंद में 1 रन बनाया और अश्विन का शिकार बने।
और पढ़िए –मोहम्मद शमी के फैन हुए मोदी के मंत्री, VIDEO शेयर करते हुए लिखा What a delivery
पहले चार डॉट बाल, फिर क्लीन बोल्ड हुए बोलेंड
दरअसल, टीम इंडिया के लिए 64वां ओवर अश्विन लेकर आए थे। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी। इस ओवर की शुरुआती चार गेंद डॉट निकालीं और पांचवी गेंद पर स्कोट बोलेंड की गिल्लियां उड़ा डालीं। आउट होने पर बल्लेबाज बोलेंड निराश नजर आए।
वीडियो देखने के लिए क्या क्लिक करें
नागपुर टेस्ट स्कोर कार्ड
अगर मैच की बात करें तो नागपुर टेस्ट में टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 63.5 ओवर खेले और 177 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने भी एक-एक विकेट लिया।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘वाह क्या गेंद है’…Jadeja ने ऐसे किया Todd Murphy का शिकार, देखें
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइँग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
29 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines