IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस दिन की शुरूआत में भारतीय टीम 400 रनों पर ऑलआउट हो गई और 181 रनों की लीड ले ली। इसके जवाब में दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की रविचंद्रन अश्विन ने हालत खराब कर दी। ऑस्ट्रेलिया के फिलहाल 7 विकेट गिर गए हैं और वह हार के करीब है। अश्विन ने कंगारुओं के कीपर एलेक्स कैरी को शानदार तरीके से आउट कर इस मैच में 5 विकेट पूरे किए।
रिवर्स स्वीप मारने जा रहे थे कैरी, अश्विन ने कर दिया खेल
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पीटर हेंड्स्कॉब का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे एलेक्स कैरी ने आते ही एक शानदार चौका जड़ा और अपनी लय के बारे में बताया। लेकिन 20वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन ने आते ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। अश्विन के वार से बचने के लिए उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलनी चाही लेकिन अश्विन उनके खेल को समझ गए और गेंद सीधे उनके पैर पर डाल दी जिससे कैरी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। कैरी ने इस पर डीआरएस भी लिया लेकिन वहां पर भी सिर्फ निराशा ही हासिल हुई।
और पढ़िए – रोहित शर्मा का शतक, रवींद्र जडेजा की वापसी समेत ये रही पहले टेस्ट मैच की 10 बड़ी बातें
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1624320055763963904
और पढ़िए – ‘ऑस्ट्रेलिया वास्तव में कठिन और मजबूत’….जीत के बाद अश्विन ने दिया ये बड़ा बयान
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
24 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines