IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट का आज तीसरा दिन है। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 400 रन पर आल आउट कर दिया है। 177 रनों के जवाब में भारत ने रोहित शर्मा 120 और अक्षर पटेल की 84 रनों की असरदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने 223 रनों की लीड ले ली है। अक्षर पटेल को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड किया।
अक्षर पटेल ने बनाए 84 रन
टीम इंडिया के लिए इस पारी में अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 84 रन बनाने के लिए 174 गेंद लीं और 10 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वह अपनी शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन उसके पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
और पढ़िए –IND-W vs PAK-W: भारत और पाकिस्तान में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
अक्षर पटेल का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस तरह आउट हुए अक्षर पटेल
दरअसल, पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी का 140वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अक्षर का विकेट ले लिया। गेंद पड़कर सीधा स्टंप में घुस गई, जिसे अक्षर पूरी तरह मिस कर गए। इस गेंद पर अक्षर ने छक्का कूटने के लिए जोर से बल्ला घुमाया था, लेकिन गेंदबाज की जीत हुई। आउट होने के बाद अक्षर पटेल बेहद निराश दिखे, क्योंकि वह अपने शतक से महज 16 रन पीछे थे।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए –IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका, जीत से दो विकेट दूर भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines