IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली तीनों ही सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं.
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप शो के साथ-साथ इंद्र देव ने भी भारतीय टीम का खेल बिगाड़कर रख दिया है. बारिश की वजह से काफी देर मैच रुका रहा. मुकाबला जब शुरू हुआ, तो एक अपडेट ने टीम इंडिया की मुश्किलें कम करने की जगह और बढ़ा दीं.
पर्थ में फंस गई टीम इंडिया!
दरअसल, जब बारिश के चलते मैच रुका तो टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 37 रन लगे हुए थे. 11.5 ओवर का खेल हो चुका था. काफी देर तक हुई बारिश के बाद जब मुकाबले को दोबारा शुरू किया गया, तो ओवरों में कटौती करने का फैसला लिया गया. 50 ओवर की जगह मैच को 35-35 ओवर का कर दिया गया है.
अब भारतीय टीम के लिए परेशानी की बात यह है कि उन्होंने लगभग 12 ओवर तो पहले ही खेल लिए हैं. ऐसे में टीम इंडिया को अब सिर्फ 23.1 ओवर ही बैटिंग करने को मिलेंगे और बुरी खबर यह है कि टीम का रनरेट पहले ही काफी कम है. हालांकि, भारतीय टीम के बैटिंग करने के बाद डीएलएस मेथड के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को चेज करने के लिए लक्ष्य दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कोहली-रोहित ने तोड़ी उम्मीदें! कप्तान गिल ने भी कटाई नाक, पर्थ में भारत का टॉप ऑर्डर शर्मसार
बुरी तरह फेल हुआ टॉप ऑर्डर
टॉस का सिक्का ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में उछला और उन्होंने टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. रोहित शर्मा के बल्ले से एक चौका निकला, तो हर किसी को लगा कि हिटमैन आज खूब धमाल मचाएंगे. हालांकि, 8 रन बनाने के बाद रोहित हेजलवुड की एक उछाल लेती हुई गेंद से सरप्राइज हो गए और आसान सा कैच देकर चलते बने. इसके बाद नंबर तीन पर उतरे किंग कोहली 8 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.
कोहली ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जोर से प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला घूम गया और बॉल सीधा पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी के हाथों में चली गई. वहीं, कप्तान गिल बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे. गिल ने लेग स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाया और बॉल कीपर के दस्तानों में समां गई.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines