IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तहत नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय स्पिनर्स हावी रहे और कंगारू टीम को करारी मात दी। रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने बल्ले के कमाल किया। भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन केएल राहुल का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय है।
केएल राहुल ने सेंचुरियन में अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था, इसके बाद से ही वह टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। टेस्ट के अलावा टी20 में भी राहुल का बल्ला भी खामोश रहा। अगर नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 रनों को छोड़ दिया जाए तो राहुल का औसत गिरकर 17.12 हो गया है। पिछली 9 पारियों में राहुल ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।
केएल राहुल को लेकर आया ये बयान
इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार, BCCI के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि ‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे? ऐसा कोई नियम नहीं है कि उपकप्तान को हटाया नहीं जा सकता। निश्चित रूप से राहुल भविष्य की टेस्ट कप्तानी के लिए उम्मीदवारों में से एक हैं, लेकिन जब बेंच पर इन-फॉर्म खिलाड़ी हों, तो किसी कोभी बाहर बैठना पड़ सकता है।’
आखिरी शतक के बाद kl राहुल का प्रदर्शन
50 vs दक्षिण अफ्रीका
8 vs दक्षिण अफ्रीका
12 vs दक्षिण अफ्रीका
10 vs दक्षिण अफ्रीका
22 vs बांग्लादेश
23 vs बांग्लादेश
10 vs बांग्लादेश
2 vs बांग्लादेश
20 vs ऑस्ट्रेलिया
केएल राहुल के लिए खतरा बन रहे शुभमन गिल
केएल राहुल की फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। इसके पीछे शुभमन गिल की शानदार फॉर्म बड़ी वजह है, जिससे राहुल की टेस्ट और टी20 में जगह खतरे में आ रही है। राहुल ने 2022 के बाद से 8 पारियों में सिर्फ 137 रन बनाए हैं, अब उनके पास समय कम पड़ रहा है।
और पढ़िए –ICC Women T20 WC: आज इतने बजे होगा IND vs PAK का बड़ा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे LIVE
कौन लेगा केएल राहुल की जगह?
बीसीसीआई अधिकारी ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘हां, यह सच है कि केएल तीनों प्रारूपों में खास तौर पर टेस्ट और टी20 में शानदार फॉर्म में नहीं है। उन्होंने वनडे में अपनी पारी को गति देने के लिए भी संघर्ष किया है, लेकिन हमें समझना चाहिए कि हमने पिछले दो साल में ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं। तो, यह समझ में आता है। मुझे यकीन है कि वह दिल्ली में या इस सीरीज में वापसी करेगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो गिल उनकी जगह एक बेहतरीन विकल्प हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines