IND U19 vs ZIM U19: जिम्बाब्वे अंडर19 क्रिकेट टीम के सामने आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सुपर 6 का मुकाबला खेलने के लिए उतरी है. जहां पर जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. इस मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर नजर आ रहे हैं. कप्तान आयुष म्हात्रे और स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो ब्लैक बैंड पहनकर उतरे हैं.
क्यों ब्लैक बैंड पहनकर उतरी है टीम इंडिया?
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ब्लैक बैंड पहनकर खेल रही है. टॉस के समय सबसे पहले कप्तान आयुष म्हात्रे वो बैंड पहनकर नजर आए. जिसके बाद राष्ट्रगान के समय वैभव सूर्यवंशी सहित पूरी टीम इसे कंधे पर पहने हुए नजर आई. दरअसल कुछ दिनों पहले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का निधन हो गया था. उनको सम्मान देते हुए ही भारत की युवा टीम ने ब्लैक बैंड पहना है. इस टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले मुकाबले में यूएसए को हराने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश को भी शानदार अंदाज में हराया. आखिरी लीग स्टेज के मुकाबले में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था. जिसके कारण ही इस मुकाबले में टीम इंडिया से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अबरार अहमद के विवादित इशारे पर किया रिएक्ट! शुभमन गिल को बोल्ड कर दिखाई थी आंखें
वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ चला बल्ला
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 21 रन ही बना सके. 14 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छ्क्के भी जडे़े. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 21 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए. मैदान पर फिलहाल उपकप्तान विहान मल्होत्रा 31 रन बनाकर तो वहीं अभिज्ञान कुंडू 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की फिर होगी T20 World Cup में एंट्री? PCB की धमकी पर ICC लेगी कड़ा एक्शन!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines