IND U19 vs ZIM U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे अंडर19 क्रिकेट टीम से 27 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बहुत ही आसान हो जाएगा. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी है. टीम इंडिया को फिलहाल कप्तान आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू और स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा है. इन खिलाड़ियों के पास अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता है.
कब और कहां देखें ये अहम मुकाबला?
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में खेला जाने वाला ये मुकाबला दोपहर के 1 बजे से शुरू होगा. वहीं 12:30 बजे मुकाबले का टॉस होगा. बारिश का खतरा हर मैच में मंडराता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और उसके वेबसाइट पर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं.
टीम इंडिया के लिए अब तक इस टूर्नामेंट में हेनिल पटेल ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की है. वहीं इसके अलावा बल्लेबाजी में अभिज्ञान कुंडू ने भी सभी को चौंकाया है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पहले से ही स्टार हैं, ऐसे में हर मुकाबले में ही इन दोनों खिलाड़ियों से ही टीम की बड़ी उम्मीदें होती है. उपकप्तान विहान मल्होत्रा भी फॉर्म में वापसी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस युवा स्टार को छोड़ेंगे पीछे
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय अंडर19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगलिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.
जिम्बाब्वे अंडर19 टीम: नथानिएल हलबंगाना, कुपकवाशे मुरादजी, कियान ब्लिग्नौट, ध्रुव पटेल, सिम्बाराशे मुडजेनगेरेरे, ब्रैंडन सेन्जेरे, माइकल ब्लिग्नौट, लेरॉय चिवौला, तातेंदा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, शेल्टन माजविटोरेरा, बेनी ज़ुजे, ब्रैंडन नदिवेनी, ताकुद्जवा मकोनी, वेबस्टर मधिधि.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 में नहीं दिखेगा IND vs PAK मैच का रोमांच? बायकॉट की तैयारी में पाकिस्तान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines