IND U19 vs SA U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को विलोमूर पार्क बेनोनी में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले से ही 2-0 से सीरीज जीत चुकी है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत अपना आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगा. इसी वजह से इस मुकाबले को फैंस भी देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही फिलहाल उनका सबसे बड़ा सवाल हैं कि इस मैच को फ्री में कहां देखें?
कब और कहां फ्री में देखें ये अहम मुकाबला?
इस अहम सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण पहले जिओहॉटस्टार पर होने वाली थी, लेकिन टेक्निकल समस्या के कारण ऐसा नहीं हो सका. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस मौके का फायदा उठाया और अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुकाबले का प्रसारण कर रहे हैं. फैंस इस मुकाबला का आनंद उस चैनल पर फ्री में ही उठा सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी पर फिलहाल पूरे भारत की ही नजर टिकी हुई है.
सूर्यवंशी ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया. दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी बना डाले. सूर्यवंशी अब इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलकर ही आईसीसी टूर्नामेंट में जाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले धमाकेदार अंदाज में फाइनल जीता पाकिस्तान, अंडर-19 टीम को लगातार मिली दूसरी सफलता
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
इंडिया U19 स्क्वाड: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, युवराज गोहिल, उद्धव मोहन, राहुल कुमार, हेनिल पटेल.
साउथ अफ्रीका U19 स्क्वाड: जोरिच वैन शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोल्स, अरमान मनैक, डैनियल बोसमैन, लेथाबो फाहलामोहलाका (विकेटकीपर), माइकल क्रुइसकैंप, जेजे बैसन, एनाथी कित्शिनी, बयांदा माजोला, कॉर्न बोथा, बैंडिले मबाथा, पॉल जेम्स, नटांडो सोनी.
ये भी पढ़ें: VHT 2025-26: रिंकू सिंह की टीम को मिली लगातार छठी जीत, बाल-बाल बची मुंबई, देखें सभी मुकाबलों के नतीजे
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines