Vaibhav Suryavanshi Last Match vs PAK: अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ देर में मैच शुरू होने वाला है. UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और उन्होंने 95 गेंदों में 171 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. वैभव तगड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब वो पाकिस्तान के गेंदबाजों की फिर से धज्जियां उड़ा सकते हैं. पिछले महीने भी वैभव पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे और उन्होंने गेंदबाजों की हालत बिगाड़ दी थी.
वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान की जमकर की थी कुटाई
वैभव सूर्यवंशी का राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए इंडिया A में सिलेक्शन हो गया था. पाकिस्तान के खिलाफ 16 नवंबर को इंडिया A का मैच हुआ. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और वैभव ओपनिंग करने आए. उन्होंने आते ही बड़े-बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया. वैभव ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन की कमाल की पारी खेली.
उन्होंने इसी बीच 160.71 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 3 छक्के एवं 5 चौके जड़े. टी20 फॉर्मेट में हुए इस मैच में वैभव को रोकना मुश्किल लग रहा था लेकिन सुफियान मुकीम की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो आउट हो गए थे. वो टीम इंडिया के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.
ये भी पढ़ें:- U19 Asia Cup: आज भारत-पाकिस्तान मैच में जारी रहेगा No Handshake? ICC ने की बड़ी मांग
फिर पाक की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार वैभव
पाकिस्तान और भारत के बीच आज अंडर 19 एशिया कप में मैच होने वाला है. ये 50 ओवर फॉर्मेट में हो रहा है और वैभव सूर्यवंशी शानदार टच में हैं. उन्होंने UAE के खिलाफ पिछले मैच में 95 गेंदों में 171 की कमाल की पारी खेली थी. वो बेहतरीन टच में हैं और अब पाकिस्तान के खिलाफ वो रनों की बारिश करते हुए नजर आ सकते हैं. पहले भी उन्होंने पाक के खिलाफ कमाल किया है और वो अब थोड़ा अधिक समय क्रीज पर बिताकर पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी खत्म करेंगे टीम इंडिया की हार का सिलसिला? इतने साल पहले मिली थी आखिरी जीत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines