IND A vs SA A: इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच फोर डे मैच का आज तीसरा दिन था. जहां पर मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए की टीम बहुत ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. तीसरे ही दिन टीम इंडिया हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को चौथे दिन तक ले गए हैं. अब इस मैच का नतीजा चौथे दिन यानि 2 नवंबर को आने वाला है. इंजरी के बाद लंबे समय के बाद कमबैक कर रहे पंत ने बल्ले से तहलका मचा दिया है.
तनुष कोटियन और अंशुल कंबोज गेंद के साथ चमके
पहली पारी में साउथ अफ्रीका ए की टीम ने 309 रन बनाए थे. जवाब में इंडिया ए की टीम 234 रनों पर ही सिमट गई थी. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने 199 रन बनाए हैं. इंडिया ए के लिए पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले तनुष कोटियन ने दूसरी पारी में भी कमाल किया और चार विकेट फिर हासिल किया. गूरनूर बरार ने दोनों ही पारियों में 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं पहली पारी में 1 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज ने दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. जिसके कारण इंडिया ए की टीम को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया. जुबैर हमजा ने दोनों ही पारियों में रनों की बारिश की.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कब और कहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट टी20 मैच? प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
बल्ले के साथ ऋषभ पंत ने मचाया तहलका
इंडिया ए की टीम चौथी पारी में 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ 32 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया. आयुष म्हात्रे, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल बुरी तरह से फेल हो गए. ऐसे समय में कमबैक कर रहे कप्तान ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी संभाली और दिन का खेल खत्म होने तक 81 गेंदों में 64 रन बनाकर खेल रहे हैं. पंत ने इस पारी में 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. रजत पाटीदार ने भी 28 रन बनाकर उनका साथ दिया. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. उन्हें अब जीत के लिए आखिरी दिन 156 रन चाहिए. आयुष बदोनी बिना खाता खोले खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: क्या होबार्ट में बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? दांव पर लगी हुई है सीरीज
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
22 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines