ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही। ग्रीन टीम को उम्मीद थी कि इस बार वह इतिहास में चले आ रहे हार की बेड़ियों को तोड़ते हुए जरूर भारतीय टीम के खिलाफ जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ लगातार आठवीं बार शिकस्त का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार से पाक क्रिकेट प्रेमी बाबर एंड कंपनी से काफी खफा है और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं ब्लू टीम के खिलाफ मिली शिकस्त से ग्रीन टीम का आत्मविश्वास भी हिल गया है। खिलाड़ियों को भी अब संदेह होने लगा है कि उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं। इसका अंदाजा इमाद वसीम के बयान से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली की वजह से ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट? IOC का बयान बना चर्चा का विषय
34 वर्षीय ऑलराउंडर ने शुरूआती मुकाबलों के बाद जिन चार टीमों का नाम सेमी फाइनल के लिया चुना है। उसमें पाकिस्तान का नाम पक्का नजर नहीं आ रहा है। उनके द्वारा चुनी गई टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड है। इसके अलावा उन्होंने चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया है। उनके अनुसार इनमें से कोई एक टीम सेमी फाइनल में पहुंच सकती है।
जियो न्यूज पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी की सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत का स्थान पक्का नजर आ रहा है। इसके बाद चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक पहुंच सकती है।’
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines