हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ILT20: Alex Hales ने मचाया गदर, कड़क छक्के ठोक 59 गेंदों में कूट डाले 110 रन, देखें वीडियो

विज्ञापन
ILT20 Alex Hales

नई दिल्ली: एलेक्स हेल्स, तूफान का दूसरा नाम। जी हां, इंग्लैंड का ये क्रिकेट अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए क्यों मशहूर है, इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एक मुकाबले में देखा गया। डेजर्ट वाइपर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे हेल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 110 रन ठोक डाले।

विस्फोटक पारी में जड़े 7 चौके-6 छक्के

उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 7 चौके और 6 छक्के ठोक 186.44 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। हेल्स की तूफानी पारी देख दुनिया दंग रह गई। उन्होंने अबू धाबी नाइट राइडर्स के गेंदबाज आंद्रे रसेल, अकील हुसैन, मतिउल्लाह खान, धनंजय डिसिल्वा, सुनील नरेन और लाहिरू कुमारा की जमकर कुटाई की।

और पढ़िए – शार्दुल और उमरान में किसे मौका देगें कप्तान रोहित शर्मा?

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘अच्छा फ्यूचर है तेरा’ ड्रेसिंग रुम का दीदार करा रहे थे युजवेंद्र चहल, रोहित और ईशान ने ले लिए मजे, देखें…

111 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया मैच

उनकी तूफानी पारी की बदौलत डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम 15.1 ओवर में महज 108 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह डेजर्ट वाइपर्स ने ये मैच 111 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। वाइपर्स की जीत में गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं वानिंदु हसरंगा ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट निकाले। बेनी हॉवेल ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 1.1 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट निकाले। गट अकिंसन और शेराज अहमद ने एक-एक विकेट निकाला। हेल्स ने इससे पहले राइडर्स के खिलाफ 64 और वॉरियर्स के खिलाफ 83 रन की नाबाद पारी खेल हाहाकार मचा दिया था।

विज्ञापन

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola