ILT20 2023: यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 का दूसरा सीजन अगले साल 2024 में खेला जाना है। दूसरे सीजन के लिए टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच डेजर्ट वाइपर्स टीम ने रिटेन और नए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। अगले सीजन के लिए इस फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के तीन स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। कॉलिन मुनरो की कप्तानी वाली इस टीम में अगले सीजन शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और आजम खान नजर आएंगे।
रायुडू भी दिखेंगे एक्शन में
इंटरनेशनल लीग टी20 में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायुडू भी नजर आएंगे। वह इस लीग में एमआई अमीरात का हिस्सा हैं। उनकी टीम में अकील होसेन, कोरी एंडरसन, कुसल परेरा और ओडियन स्मिथ को भी शामिल किया गया है।
https://twitter.com/TheDesertVipers/status/1693540803912827187?s=20
डेजर्ट वाइपर ने जोड़े ये नए खिलाड़ी
आज़म खान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, बास डी लीडे, माइकल जोन्स, एडम होज़,
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
कॉलिन मुनरो (कप्तान) एलेक्स हेल्स, रोहन मुस्तफा, अली नसीर, दिनेश चंडीमल, गस एटकिंसन, ल्यूक वुड, मथीशा पथिराना, शेल्डन कॉटरेल, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम कुरेन और वानिंदु हसरंगा
https://twitter.com/TheDesertVipers/status/1693552830194586087?s=20
कब शुरू होगा दूसरा सीजन?
यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 का पहला सीज़न जनवरी 2023 में खेला गया था। अब दूसरे सीजन की तैयारी पूर कर ली गई है। इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी शिरकत करते हैं। दूसरे सीजन का उद्घाटन मैच 13 जनवरी 2024 को होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 12 फरवरी 2024 को खेला जा सकता है। कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines