ICC World Cup 2023 Anthem Song Release Date Out: विश्व कप 2023 का आगाज बस कुछ दिनों बाद होने वाला है। इसी को देखते हुए एक के बाद एक शामिल सभी देश वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर रही है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मेगा क्रिकेट इवेंट के आधिकारिक एंथम की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। इस एंथम का नाम ‘दिल जश्न बोले’ (Dil Jashn Bole) है, जिसे लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है।
आईसीसी विश्व कप 2023 की एंथम सॉन्ग की रिलीज डेट आउट
आईसीसी ने ट्विटर पर आधिकारिक पोस्टर पोस्ट किया है। कैप्शन में उल्लेख किया गया है कि आधिकारिक विश्व कप एंथम का अनावरण बुधवार, 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST पर किया जाएगा। पोस्टर में रणवीर सिंह ने नेवी ब्लू शर्ट, मैरून रंग का ब्लेजर और मैचिंग हैट पहने हुए हैं। बैकग्राउंड में अलग-अलग देशों की जर्सी पहने फैंस दिखाई दे रहे हैं।
इस दिन से शुरू होगा वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप 2023 की 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। विश्व कप का पहला मुकाबला (5 अक्टूबर) इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपना पहला मैच 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट में गत चैंपियन इंग्लैंड सहित दस टीमें शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः शाहीन-बाबर के बीच हो गई दोस्ती, अफरीदी ने कही- दिल छू लेने वाली बात
World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही विश्व कप 2023 के लिए इंडियन टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines