Women’s ODI World Cup 2025: क्रिकेट का कोई भी वर्ल्ड कप हो फैंस उसे देखने के लिए बेताब रहते हैं. विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान टिकटों की मारामारी भी होती है. फैंस किसी भी कीमत पर टिकट हासिल करना चाहते हैं, लेकिन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होने जा रहे महिला विश्व कप 2025 में सिर्फ 100 रुपए में टिकट मिल रहा है. इंडियन क्रिकेट काउंसिल ने खुद यह जानकारी दी है. इतनी सस्ती टिकट को बुक करने के लिए समय भी तय किया गया है. आइए जानते हैं आप इसे कहां और कब बुक कर सकते हैं.
4 दिनों तक चलेगी प्री सेल
30 सितंबर से शुरू होने वाले आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. आईसीसी ने 4 सितंबर से टिकटों की प्री-सेल शुरू की जो 4 दिनों तक चलेगी. यह ये प्री-सेल विंडो है, जो रेगुलर टिकट सेल से पहले एक खास अवसर के तौर पर शुरू की गई है.
प्री सेल के तहत गूगल पे ग्राहक खरीद सकेंगे टिकट
आईसीसी ने बताया कि यह प्री सेल सभी के लिए नहीं है. यह सिर्फ ‘गूगल-पे’ के कस्टमर्स के लिए रखी गई है, जिन्हें टिकट की खरीद पर 100 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है. टिकट की कीमत भी इतने रुपए ही तय की गई है. जब ये प्री सेल खत्म हो जाएगी तो 9 सितंबर से बिक्री का दूसरा दौर शुरू होगा. यह सभी फैंस के लिए होगी. 9 सितंबर को रात 8 बजे से टिकट बिकना शुरू होंगे.
कहां से बुक कर सकते हैं टिकट?
महिला विश्व कप 2025 के टिकट Tickets.cricketworldcup.com लिंक पर जाकर खरीदे जा सकते हैं. आईसीसी चाहता है कि मैचों के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे रहें, इसलिए टिकट की कीमत 100 रुपए रखी गई है.
ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल करेंगी परफॉर्मेंस
वनडे विश्व कप 2025 का ओपनिंग मुकाबला दोनों मेजबान देश भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर श्रेया घोषाल जलवा दिखाएंगी. श्रेया ने ही वर्ल्ड कप 2025 का आधिकारिक एंथम गाया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा.
कब तक चलेगा महिला वनडे विश्व कप 2025?
महिला वनडे विश्व कप 2025 खास होने वाला है. इसमें कुल 8 देश हिस्सा ले रहे हैं. 30 सितंबर से शुरू होने वाला ये टूर्नामेंट 3 नवंबर तक चलेगा. वर्ल्ड कप के अधिकतर मैच मैच भारत में होंगे, जबकि सिर्फ पाकिस्तानी टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. अगर पाक टीम लीग स्टेज से बाहर हुई तो सेमीफाइनल और फाइनल भारत में होगा. वहीं अगर वो फाइनल में पहुंची तो फिर श्रीलंका में खिताबी जंग हो सकती है. टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश टीमें शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, सरपंच साहब का जलवा है बरकरार
ODI World Cup के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines