हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup के बाद बड़ा फैसला लेने जा रही स्मृति मंधाना, करोड़ों फैंस के टूटेंगे दिल! करियर पर भी पड़ेगा असर? 

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले की तैयारी कर रही है. 2 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की बड़ी भूमिका रहेगी. फॉर्म में चल रही मंधाना बड़े मैच में स्कोर करके ट्रॉफी जीतना चाहेंगी. वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वो बड़ा फैसला करने वाली है. जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है.

विज्ञापन
Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में 2 नवंबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका की टीम से होगा. इस फाइनल मुकाबले में टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को ही सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से बड़ी उम्मीदें हैं. मंधाना की इस मुकाबले में बड़ी भूमिका रहने वाली है. वर्ल्ड कप 2025 खत्म होने के बाद मंधाना बहुत बड़ा फैसला करने वाली है. जिससे उनके करोड़ों फैंस के दिल टूट सकते हैं. 

स्मृति मंधाना जल्द लेने वाली हैं बड़ा फैसला 

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप 2025 के बाद भारतीय महिला टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना शादी कर सकती हैं. ये शादी मंधाना के गृहनगर सांगली में हो सकती है. जहां पर अभी तेजी से शादी की तैयारियां चल रही है. खबरों की मानें तो इस शादी की शुरुआत 20 नवंबर से हो सकती है. इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां नजर आने वाली हैं. पलाश मुच्छल और मंधाना की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वो प्यार में बदल गया. कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर सालगिरह भी मनाई थी. इस कपल के बारे में फैंस के बीच भी चर्चा चलती रहती है. स्मृति को नेशनल क्रश भी कहा जाता है, ऐसे में शादी की खबर सुनकर उनके कई फैंस का दिल टूट सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: अर्शदीप सिंह IN, हर्षित राणा OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

विज्ञापन

बल्ले के साथ तहलका मचा रही हैं मंधाना 

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब तक स्मृति मंधाना ने 8 मैचों में 55.57 की शानदार औसत से 389 रन बनाए हैं. इस दौरान मंधाना का स्ट्राइक रेट 102.37 का रहा है. मंधाना ने 9 गगनचुंबी छक्के इस टूर्नामेंट में अब तक मारे हैं. मंधाना ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. मंधाना के बॉयफ्रेंड की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति मंधाना को परिवार का हिस्सा बताते हुए उनको अपनी बहन जैसा बताया था. मंधाना क्रिकेट से बाहर भी फैंस की फेवरेट हैं.

ये भी पढ़ें: भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेटर्स को BCCI कितनी देती है सैलरी? जानें किसे मिलते हैं ज्यादा पैसे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola