IND W vs PAK W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें भिड़ रही हैं. जहां पर टॉस के दौरान एक विवादित फैसला देखने को मिला. दरअसल टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया था, लेकिन मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज ने पाकिस्तानी टीम को टॉस जीता हुआ बता दिया. जिसके कारण लाइव मैच में टीम इंडिया के साथ बेईमानी हो गई. एशिया कप 2025 की तरह इस मुकाबले में भी मैच रेफरी बड़े विवाद में शामिल हो गईं. सोशल मीडिया पर मैच रेफरी पर सवाल उठ रहे हैं.
मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज सवालों के घेरे में आईं
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान टॉस के समय फातिमा सना ने टेल्स कॉल लिया और हेड आया. जिसके बाद भी मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज ने पाकिस्तानी कप्तान को टॉस जीता हुआ बता दिया. उस समय किसी को भी पता नहीं चल पाया हालांकि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. जिसके कारण ही विवाद हो गया और इसी के साथ मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज पर भी सवाल खड़े हो गए. शैंड्रे के फैसले के कारण ही टीम इंडिया मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है. मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई मैच रेफरी के खिलाफ शिकायत कर सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कौन हैं मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज? जिन्होंने LIVE मैच में की सरेआम ‘बेईमानी’
एंडी पाइक्राफ्ट भी विवादों का बने थे हिस्सा
एशिया कप 2025 के दौरान हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट थे. उस समय पाकिस्तानी टीम ने उन पर भारतीय टीम को सपोर्ट करने के आरोप लगाए थे. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने विरोध भी किया था. पाकिस्तानी मैनेजमेंट का मानना था कि एंडी के कारण ही टीम इंडिया ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप के बाद अब आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी मैच रेफरी विवादों का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और खबर लिखे जाने तक 5 विकेट गंवाकर 37 ओवर में 164 रन बना चुकी है.
ये भी पढ़ें: IND-W vs PAK-W: बीच मैदान टीम इंडिया के साथ सरेआम हुई बेईमानी! कैमरे में कैद हुई मैच रेफरी की शर्मनाक हरकत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines