IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 30 अक्टूबर को डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में होने वाले इस मुकाबले की फिलहाल दोनों ही टीमें तैयारियां कर रही है. इस बीच टीम इंडिया के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के कैंप को बड़ी खुशखबरी मिली है. उनकी टीम अब और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.
ऑस्ट्रेलियन टीम को मिली बड़ी खुशखबरी
लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली के ट्रेनिंग के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी. जिसके कारण ही वो इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेली थी. जिसके कारण ही तहलिया मैकग्राथ को कप्तानी सौंपी गई थी. लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम अब सेमीफाइनल की तैयारी कर रही है. मैच से पहले अब ऑस्ट्रेलिया को बड़ी खुशखबरी मिली है. कप्तान एलिसा हीली अब पूरी तरह से फिट हो गई हैं. सोमवार को उन्होंने जमकर अभ्यास किया. जिसके कारण ही अब उम्मीद जताया जा रहा है कि वो सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: कमबैक मैच में फुस्स हो गए बाबर आजम, बना दिया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम इंडिया के खिलाफ चलता है एलिसा हीली का बल्ला
भारत के खिलाफ लीग स्टेज में हुए मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 107 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली है. जिसमें 21 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. भारत के खिलाफ हमेशा ही हीली का बल्ला चलता है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में एलिसा की वापसी से हरमनप्रीत कौर की परेशानी बढ़ने वाली है. बात हीली की करें तो इस टूर्नामेंट में वो 2 शतक बना चुकी हैं. ऐसे में उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत होगी. ऐसे में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए अपना 200 प्रतिशत देना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर 3 मैचों से हुआ बाहर
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines