IND U19 vs PAK U19: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में आखिरी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में 1 फरवरी को ये मुकाबला होना है. जहां पर दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. पाकिस्तान और इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीमों की नजरें अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी. पाकिस्तान की टीम को इस मुकाबले में हर हाल में जीतना होगा. ऐसे में इस मुकाबले पर फैंस की नजरें हैं. जिसके कारण ही वो जानना चाहते हैं कि इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में दोपहर के 1 बजे से खेला जाएगा. वहीं 12:30 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा. बारिश का खतरा हर मैच में मंडराता नजर आ रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली है. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और उसके वेबसाइट पर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं.
पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं गेंद के साथ अली रजा और अब्दुल सुभान ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. वहीं बल्ले के साथ वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. विहान मल्होत्रा और कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ प्रभावित किया है.
ये भी पढ़ें: ‘T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता तो गंभीर को हटा देंगे…’ KKR के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय हेड कोच को लेकर दिया बड़ा बयान
यहां पर देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 34 साल के खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
34 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
45 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines