ICC Released Updated Schedule For T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक अपडेटेड शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसे भारत और श्रीलंका को टूर्नामेंट 7 फरवरी से होस्ट करना है. इस टाइम टेबल का रिवीजन इसलिए किया गया है क्योंकि बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है, और स्कॉटलैंड को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया गया है.
स्कॉटलैंड के मुकाबले
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में इंग्लैंड, इटली, वेस्ट इंडीज़ और नेपाल के साथ शामिल किया गया. इससे पहले बांग्लादेश को कोलकाता में वेस्ट इंडीज़ (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी), और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलना था, इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ एक मैच होना था.
ग्रुप सी में स्कॉटलैंड के मुकाबले
| तारीख | मैच | वेन्यू |
| 7 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज | कोलकाता |
| 14 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड | कोलकाता |
| 17 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड बनाम नेपाल | मुंबई |
| 19 फरवरी 2026 | स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज | कोलकाता |
शेड्यल में हल्का बदलाव
नए शेड्यूल के तहत स्कॉटलैंड वही 4 टीमों के खिलाफ वही तारीखों और वेन्यूज पर मुकाबला करेगा. आईसीसी ने कंफर्म किया है कि सिर्फ टीम बदल गई है; मैच की तारीखें, वक्त और ग्रुप स्ट्रक्चर सहित बाकी सभी चीजें पहले की तरह ही हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के किसी भी दूसरे मैच पर कोई असर नहीं पड़ा है.
नीचे देखें पूरा शेड्यूल
स्कॉटलैंड ने जताई खुशी
टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलने के बाद क्रिकेट सकॉटलैंड ने खुशी जताई है, और इस ग्लोबल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई है. क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रूडी लिंडब्लेड ने आईसीसी का शुक्रिया अदा किया है. इसके अलावा बोर्ड के चेयरमैन विल्फ वॉल्श ने कहा उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ जय शाह की फोन आया था. स्कॉटलैंड की टीम भारत आने पहले इस ग्लोबल टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहा है.
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
5 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
38 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines