हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2024 Schedule: ICC ने जारी किया शेड्यूल, कब टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच; पढ़ें डिटेल

World Cup 2024 Schedule: ICC ने साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
ICC Released U19 World Cup 2024 Schedule Team India Group A All Matches Dates Fixtures Timing Venue (Image- ICC, Edit News 24)

U19 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने सोमवार को अगले साल होने वाले अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका में होगा। भारत समेत कुल 16 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। जबकि 11 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच के लिए 12 फरवरी का दिन रिजर्व रखा गया है।

कब होगा भारत का पहला मैच?

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच होंगे। लीग स्टेज में टीमें अपने ग्रुप की टीम के साथ 1-1 मैच खेलेंगी। फिर ग्रुप ए और डी, ग्रुप बी और सी के बीच सुपर-6 के मैच अलग-अलग होंगे। अंत में सेमीफाइनल के लिए 2-2 टीमें हर सुपर-6 से क्वालीफाई होंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमें 11 फरवरी को फाइनल में भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule: ऑक्शन से पहले तय हुआ शेड्यूल? कब शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल की डेट भी…!

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग!

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं। लेकिन सुपर 6 में दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। भारत ग्रुप ए में है और पाकिस्तान ग्रुप डी में। सुपर 6 में ग्रुप ए से 3 और ग्रुप डी से तीन टीमें आएंगी और आपस में भिड़ेंगी। इसलिए इस राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में आ रहा है एक और नया नियम, ICC ने की पूरी तैयारी

विज्ञापन

पांच बार की चैंपियन है टीम इंडिया

भारतीय टीम पांच बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। यह टूर्नामेंट फिफ्टी ओवर का वर्ल्ड कप होगा। भारतीय टीम ने आखिरी बार यश धुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम के कई खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजीज के साथ जुड़े हैं। वहीं पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ईशान किशन भी अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola