Icc T20 ranking 2022: ICC ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बने हुए हैं। खास बात ये है कि ताजा रैंकिंग में सूर्या के रेटिंग अंकों में भी इजाफा हुआ है। सूर्या के 890 रेटिंग पॉइंट्स हैं, पिछले सप्ताह उनके 859 पॉइंट्स थे और वह पिछले हफ्ते में टॉप पर थे।
दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान
आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं गेदंबाजी की बात करें तो श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा नंबर-1 पर काबिज हैं, वहीं बांग्लादेश के ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1595330517741621248?s=20&t=ZUlu1EIDZYFZTOJtipPoFA
जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्या
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कुल 2 मुकाबलों में सूर्या के बल्ले से 124 रन निकले हैं। इसमें एक शतक शामिल है। सर्या ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 111 रनों की शतकीय पारी खेली थी। यह उनके करियर का दूसरा शतक थाय़
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ”इरादा वही होगा”…वनडे सीरीज से पहले दहाड़े सूर्यकुमार यादव…दिया ये बड़ा बयान
विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है। विराट कोहली अब 650 पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल 582 अंकों के साथ 19वें स्थान पर हैं। इस तरह भारत के तीन बल्लेबाज टॉप 10 में हैं। आपको बता दें कि विराट टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines