ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल के लिए गुड न्यूज है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को ताजा रैंकिंग्स जारी की है। उन्हें वनडे रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा मिला है। गिल अब टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 2 स्थान की छलांग के साथ पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल के पास 743 रेटिंग अंक हैं।
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में बनाए थे 85
शुभमन गिल ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने 7, 34, 85 रनों की पारी खेली थी। जिसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1689189474696343552?s=20
टॉप पर बाबर आजम का कब्जा
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (886) ने कब्जा जमा रखा है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 9वें स्थान पर काबिज हैं।
टॉप 10 में भारत के 2 खिलाड़ी
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल पांचवें जबकि 9वें नंबर पर विराट कोहली का नाम है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के 3 जबकि ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी हैं।
आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप 5 खिलाड़ी
- बाबर आजम- 886 रेटिंग प्वाइंट
- रासी वेन डर डुसैन- 777 रेटिंग प्वाइंट
- फखर जमां- 755 रेटिंग प्वाइंट
- इमाम उल हक- 745 रेटिंग प्वाइंट
- शुभमन गिल- 743 रेटिंग प्वाइंट
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
44 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines