Jasprit Bumrah Record : भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। आईसीसी ने हाल ही में गेंदबाजों की नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें जसप्रीत बुमराह भारतीय स्पिनर आर. अश्विन को पछाड़ते हुए टॉप पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जैसे ही बुमराह टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज बने उसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बुमराह के अलावा दुनिया का कोई भी गेंदबाज अब तक इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं पहुंच पाया है।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की थी। बुमराह ने मैच में इंग्लैंड के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। जहां पहली पारी में इस तेज गेंदबाज ने 6 विकेट हासिल किए थे तो वहीं दूसरी पारी में बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है बुमराह का वह खास रिकॉर्ड जो उनके अलावा अब तक कोई दूसरा गेंदबाज नहीं कर पाया है।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1755145662084088250
ये भी पढ़े- IPL 2024: DC के कोच ने ऋषभ पंत पर दिया सबसे बड़ा अपडेट, बताया आईपीएल खेलेंगे या नहीं
बुमराह ने बनाया यह खास रिकॉर्ड
दरअसल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और टेस्ट में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पहले पायदान पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं बुमराह टेस्ट, वनडे औ टी20 में टॉप पोजीशन पर काबिज होने वाले एशिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह 2022 में ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंचे थे और टी20 में बुमराह 2017 में नंबर वन गेंदबाज बने थे। जिसके बाद अब बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पहले पायदान पर काबिज होने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़े- U19 WC 2024 Final: मैदान पर होगा घमासान, महा मुकाबले में भिड़ेंगे IND-PAK! बन रहा है ये खास संयोग
ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी
इस बेहतरीन रिकॉर्ड पर पहुंचने वाले जसप्रीत बुमराह दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर हैं। बुमराह के अलावा भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 पोजीशन पर पहुंच पाए थे। अब इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं बुमराह विराट कोहली के बाद एशिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इस मुकाम को छुआ है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट रैंकिंन में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट स्टेडियम का बदल जाएगा नाम
जसप्रीत बुमराह का करियर
जसप्रीत बुमराह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट से की थी। जिसके बाद से बुमराह अभी तक भारत के लिए 89 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें बुमराह ने 149 विकेट हासिल किए हैं। वनडे के बाद बुमराह ने अपने टी20 करियर की शुरुआत भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही की थी। जिसके बाद से अब तक यह बेहतरीन तेज गेंदबाज भारत के लिए 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुका है। जिसमें उन्होने 74 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह ने टेस्ट डेब्यू 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। जिसके बाद से अब तक बुमराह ने भारत के लिए 34 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। बता दें कि बुमराह ने भारत के लिए अभी तक 155 विकेट लिए हैं।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
15 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines