हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को ICC ने दी बड़ी सजा, बाल-बाल बच गए अर्शदीप सिंह  

Suryakumar Yadav and Jasprit Bumrah: एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान जब भारत और पाकिस्तान का लीग स्टेज में मुकाबला हुआ था. उस समय भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच बड़ा बयान दिया था. जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत की थी. जिस पर अब आईसीसी ने भी एक्शन लिया है. जसप्रीत बुमराह पर भी आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. 

विज्ञापन
suryakumar yadav and jasprit bumrah

Suryakumar Yadav and Jasprit Bumrah: एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में कई विवाद हुए थे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लीग स्टेज में मिली जीत को सेना को समर्पित की थी. जिससे नाराज होकर पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की थी. अब जिसको लेकर बोर्ड ने एक्शन लिया है. जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी के एक्शन के कारण इसके चपेट में आ गए हैं. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाल-बाल बच गए हैं. 

सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने लिया एक्शन

एशिया कप 2025 के लीग स्टेज के दौरान जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को याद किया और सेना को जीत डेडिकेट किया था. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिर्ची लगी थी. उन्होंने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी. जहां पर सूर्यकुमार यादव ने माफी मांगने से मना कर दिया था. जिसके कारण ही आईसीसी ने उन पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है और 2 डिमेरिट पॉइंट दिए हैं. इसके अलावा मैच के बाद इशारा करने वाले अर्शदीप सिंह को दोषी नहीं पाया गया. जिसके कारण ही उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ. 

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ घटिया हरकत करने वाले Haris Rauf पर लगा 2 मैच का बैन, ICC ने उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह पर भी हुआ एक्शन 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मुकाबले में फाइटर जेट गिराने का इशारा किया था. जिसके कारण ही उन्हें भी एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. वहीं गन का इशारा करने वाले साहिबजादा फरहान को भी 1 डिमेरिट पॉइंट मिला है. वहीं सुपर 4 मैच और फाइनल में बार-बार फाइटर जेट गिरने का इशारा करने वाले हरिस रऊफ को दोनों मैचों का मिलाकर 60 प्रतिशत मैच फीस कटा और 4 डिमेरिट पॉइंट्स भी मिले. इसके साथ ही उन पर 2 मैचों का बैन भी आईसीसी ने लगाया है.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स की लत से बर्बाद हुआ दिग्गज खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर, अब कभी नहीं मिल पाएगी नेशनल टीम में जगह!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola