ODI World Cup 2023 SL vs BAN: आज वनडे विश्व कप 2023 में श्रींलका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। श्रीलंका के लिहाज से ये मैच बेहद जरूरी है। अगर श्रीलंका की टीम को अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसको ये मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। अब बांग्लादेश इस मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी।
टूर्नामेंट में 7 मैचों में से 2 मैच जीतकर श्रीलंका की टीम 4 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है तो वहीं, बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में अभी तक महज एक ही मैच जीता है। वनडे विश्व में आज तक श्रीलंका की टीम बांग्लादेश से नहीं हारी है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं।
जिनमे से तीन मैचों में श्रीलंका ने बाजी मारी है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी श्रीलंका का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 53 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से 42 में श्रीलंका और महज 9 मैचों में बांग्लादेश ने बाजी मारी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए हैं ये 3 समीकरण, पढ़ें पूरा गणित!
पिच और वेदर रिपोर्ट
बता दें, दिल्ली का मौसम आज साफ रहेगा लेकिन पॉल्यूशन की वजह से देखने में थोड़ी दिक्कत होगी। सुबह 10 बजे के बाद से मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा बात अगर पिच की करे तो, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनर्स फ्रैंडली मानी जाती है। लेकिन टूर्नामेंट के दौरान अभी तक देखा गया है कि यहां बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है। क्योंकि यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है। अभी तक टूर्नामेंट के 4 मैच यहां खेले जा चुके हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका टीम : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।
बांग्लादेश टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजिद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines